Hindi Jokes

डॉक्टर (मरीज  से)- आपकी एक किडनी फेल हो गई है।
मरीज  पहले तो बहुत रोया और फिर आंसू पोंछते हुए बोला, कितने नंबर से?
डॉक्टर ने महिला के मुंह में थर्मामीटर रख कर कुछ देर मुंह बन्द रखने को कहा...
  पत्नी को खामोश देख कर पति ने पूछा...
  डॉक्टर साहब...ये जादुई चीज कितने की आती है?


डॉक्टर- रोज़ 5 किलोमीटर वॉक करो तो एक साल में 50 किलो वजन कम हो जायेगा।
    1 साल बाद मरीज फ़ोन पर डॉक्टर से- वजन तो कम हो गया मगर साले घर कैसे जाऊं 1825 किलोमीटर दूर आ गया हूं।


डॉक्टर- आपका वजन कितना है?
    मरीज - चश्में के साथ 75 किलो।
    डॉक्टर- और चश्में के बिना?
    मरीज - वो मुझे दिखता ही नहीं।




रोगी- डॉक्टर साहब! मैं ठीक तो हो जाऊँगा ना... ।
             सुना है कई डॉक्टर मलेरिया का इलाज करते हैं तो मरीज टाइफाइड से मर जाता है।
डॉक्टर- तुम चिंता मत करो!
मैं जब मलेरिया का इलाज करता हूँ तो मरीज मलेरिया से ही मरता है।
         




चमन- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर- हाँ! तुम्हारी आँखें बहुत कमजोर हैं।
चमन- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूँ।
       




मरीज-डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं तो मुझे भूख लग जाती है, ज्यादा काम करता हूं तो थक जाता हूं, देर तक जगा रहूं तो नींद आ जाती है, मैं क्या करूं?
डॉक्टर-रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे।




डॉक्टर (रोगी से)- बहुत कमजोरी है।
फल खाया करो छिलके सहित।
एक घंटे बाद..
रोगी- डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- क्या खाया था?
रोगी- नारियल छिलके सहित।
         





मरीज – डॉ. साहब जोड़ों में दर्द रहता है क्या करूँ ?
डॉ. (मरीज को गले लगते हुए) – जोड़े तो भगवान बनाता है पगले इसमें हम डॉ. क्या कर सकते हैं?



एक आदमी डॉक्टर के पास गया और बोला… ‘डॉक्टर साहब मुझे कुछ प्रॉब्लम है.’ डॉक्टर ने चेकअप किया और बोला… ‘आप शराब छोड़ दो या फिर लड़की.’ आदमी : ठीक है शराब छोड़ दूंगा. डॉक्टर : लड़की क्यों नहीं? आदमी : शराब तो बुढ़ापे में भी पी लूंगा.





बातुनी महिला डॉक्टर के पास चेकअप करवाने जाती है। डॉक्टर (महिला से)- आपको कोई तकलीफ नही है बस आराम की जरूरत है। महिला (डॉक्टर से)- लेकिन आपने मेरी जुबान तो देखी ही नही। डॉक्टर- उसे भी आराम की जरूरत है।





रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब! ये फूलों की माला कीस के लीए?
डॉक्टर (रामू से)- ये मेरा पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लीए, नहीं तो तुम्हारे लीए।





डॉक्टर (बूढ़े मरीज से)- आज मैं आपको ऐसी दवा दूंगा की आप फीर से जवान हो जाओगे।
बूढ़ा मरीज (डॉक्टर से)- ऐसी दवा मत दीजीएगा डॉक्टर साहब! वरना मेरी पेंशन बंद हो जाएगी।




एक आदमी के सिर से खून बह रहा था उसे डॉक्टर के पास लाया गया।
डॉक्टर- तुम्हारा नाम?
मरीज- चंगू
डॉक्टर- जन्म की तारीख?
मरीज- 1 मार्च
डॉक्टर- मैरिड?
मरीज- नही, कार एक्सीडेंट।






 
नर्स (गहरी नींद में सो रहे पप्पू से)- उठो..अरे भई उठो!
पप्पू -क्या हुआ?
नर्स -मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी।
     




रोगी : डॉक्टर साहब, आपने सिर, बदन और जोड़ो में होने वाला दर्द
बिलकुल ठीक कर दिया। अब एक तकलीफ रह गयी है कि मुझे पसीना नहीं आता।
डॉक्टर : चिंता मत करें, मेरा बिल देखकर आपकी यह तकलीफ भी दूर हो जाएगी।
   



डॉक्टर- कैसे आना हुआ? मरीज- डॉक्टर साहब, तबियत ठीक नही है, लीवर में बहुत दर्द हो रहा है। डॉक्टर- शराब पीते हो? मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना।


Post a Comment

0 Comments